फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बैरुआ गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग

बैरुआ गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
बैरुआ गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग

विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। चौकी क्षेत्र के गांव बैरूआ में गुुरुवार सुबह दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग भी कर दी।मामले में पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

मामला चौकी क्षेत्र के गांव बैरूआ का है। गांव निवासी नन्ने गांव में ही मिठाई की दुकान करता है। गुरुवार को नन्ने के घर पर पुत्र नाजिम की शादी का कार्यकम था। सुबह नन्ने के परिजन अपने घर पर बारात की तैयारी में लगे हुए थे। बताया गया कि नन्ने पक्ष के एक व्यक्ति का पुरानी रंजिश को लेकर किसी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि करीब आठ, दस लोग तंमचे और बंदूकों से लैंस होकर नन्ने के घर आ पहुंचे। घर में घुसकर लोगों और महिलाओं के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान परिजनों द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने घर में हवाई फायरिंग करनी शुरु कर दी। गाली गलौज करने लगे। गृहस्वामी का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान दो महिलाओं के कानों एंव गले से सोने के जेवरात भी खींच कर ले गए। उसी दौरान गृहस्वामी के मकान में चीख पुकारों की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग दौड़ पड़े। जहां लोगों को आता देख आरोपी परिजनों को जान से मारने की धमकी देने के साथ फायरिंग करते हुए जंगल की ओर फरार हो गए। गांव में फायरिंग की आवाज सुनकर कुछ ही देर में आसपास के लोगों में बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई। किसी तरह आसपास के लोगों ने घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। तब तक आरोपी मारपीट कर जंगल की ओर फरार हो चुके थे। वहीं बताया जा रहा कि सुबह मारपीट करने के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन आरोपियों ने दोपहर के समय बरात जाने के दौरान फिर दोबारा से गृहस्वामी के यहां आये लोगों से मारपीट करने की कोशिश की। लेकिन तब तक किसी तरह से लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। वहीं मामले की सूचना पाकर दोपहर करीब चार बजे के समय शाहबाद कोतवाल रमेश सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत मं ले लिया। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed