{"_id":"5bf1bb03bdec226991726bd2","slug":"141542568707-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन बाद भी नहीं हुई महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ दिन बाद भी नहीं हुई महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बाजार से बच्चों के कपड़े लेने गई महिला अचानक गायब हो गई। बाद में महिला के पति ने कुछ लोगों पर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाकर गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाने में गुमशुदगी के लिए तहरीर दे दी। लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चादर बाला बाग निवासी विनय प्रकाश का आरोप है कि उसकी पत्नी दस नवंबर को बच्चों के स्कूली कपड़े खरीदने के लिए कहकर पांच हजार रुपये लेकर बाजार चली गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। परिवार के लोगों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बाद में पति ने कुछ लोगों द्वारा उसका अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। लेकिन आठ दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। बाद में एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पति ने घर में रखी नकदी और जेवर ले जाने का आरोप लगाया है।
वहीं सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विकासनगर निवासी एक महिला का कहना है कि उसकी छोटी बहन मुरादाबाद के थाना मझोला के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ घर में रखे साढ़े पांच लाख रुपये लेकर भाग गई। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।