फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   रंजिशन कारोबारी को घर में घुसकर पीटा

रंजिशन कारोबारी को घर में घुसकर पीटा

Sat, 25 Aug 2018 12:50 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन कारोबारी  को घर में  घुसकर पीटा
रामपुर। घर में घुसकर सर्राफ से मारपीट और जान से मारने की धमकी देनरे के मामले में पीड़ित ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव भोट बक्काल निवासी उमेश चंद्र वर्मा की शिवपुरी बस अड्डे पर सोने चांदी का कारोबार करता है। आरोप है कि बीस अगस्त की रात को वह दुकान बंद करके घर आ रहा कि अचानक एक सूनसान रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर तमंचे के बल पर रोक लिया था। उसके बाद पीड़ित की बाइक को गिराकर उसके पास से सोने चांदी के जेवर से भरा बैग और नकदी लूटकर ले गए थे। विरोध करने पर पीट दिया था। उसके शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। बाद में वह लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए थे। इस मामले में एसपी से शिकायत की थी। उसी के चलते आरोपी गुरुवार रात को उसके घर में घुस गए जहां उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कार्रवाई करने की मांग की हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed