फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पेड़ के साथ खाई से गिरा युवक, मौत

पेड़ के साथ खाई से गिरा युवक, मौत

Sun, 13 Aug 2017 09:44 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
पेड़ के साथ खाई से गिरा युवक, मौत
जुब्बल।
विज्ञापन

पुलिस थाना जुब्बल के तहत हाटकोटी सड़क पर पालेतीधार में एक युवक की पेड़ के साथ खाई में गिर कर मौत हो गई। युवक सीएंडसी कंपनी में हेल्पर के रूप में तैनात था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सीएंडसी कंपनी में तैनात हेल्पर रंजीत कुमार यादव (22) पुत्र धोमी यादव निवासी रेहता चौमुख तहसील, बिहारी गंज, जिला मधुपूरा, बिहार पलेतीधार में कंपनी के साथ काम पर था।

दिन के समय वह सड़क के किनारे टूटे पेड़ पर बैठा था। अचानक पेड़ के ढांक में गिरने से वह पेड़ के साथ करीब 200 फीट खाई में गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर किया। डीएसपी मदन कांत शर्मा ने हादसे की पुष्टी की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को जुब्बल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed