फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   गोली मारने में सगे भाइयों पर रिपोर्ट

गोली मारने में सगे भाइयों पर रिपोर्ट

Fri, 07 Dec 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
गोली मारने में सगे भाइयों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
रामपुर। ।शहजादनगर थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते आरोपी लोगों ने तीन दिन पहले युुवक पर फायर झोंक दिया दिया था। आसपास के लोगों को आता देखकर लोग मौका पाकर फरार हो गए थे। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया था जहां तहरीर के आधार पर पुलिस ने सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरपुरा गांव निवासी सलाउद्दीन का पास के ही रहने वाले कुछ लोगों काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। रविवार रात को फिर से दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे। जिसके बाद दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरु हो गई थी।देखते ही देखते मारपीट हो गई थी। इस दौरान सलाउद्दीन पर किसी ने फायर झोंक दिया था जिससे सलाउद्दीन घायल हो गया था। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे।फायर से घायल सलाउद्दीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में घायल के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सगे भाई वाजिद और हामिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।शहजादनगर प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हो गया था तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed