फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   गैंगरेप की विवेचना में लापरवाही पर दरोगा सस्पेंड

गैंगरेप की विवेचना में लापरवाही पर दरोगा सस्पेंड

Tue, 10 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप की विवेचना में लापरवाही पर दरोगा सस्पेंड
रामपुर। गैंगरेप की विवेचना में लापरवाही पर अजीमनगर थाने में तैनात दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा टांडा थाने के एक सिपाही को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाने में कोर्ट के आदेश पर एक महिला ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान न तो पीड़िता का मेडिकल कराया गया और न ही उसके बयान लिए गए। दरोगा ने आनन-फानन में आरोपी को जेल भेज दिया। मामले की शिकायत इस मामले में एसपी से लेकर अन्य उच्चाधिकारियों से की गई। एसपी ने मामले की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अजीमनगर थाने में तैनात दरोगा राजेश शुक्ला को निलंबित कर दिया। इसके अलावा टांडा थाने में तैनात सिपाही शनिदेव को एक कर्मचारी के साथ अभद्रता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में दरोगा ने विवेचना में बिना साक्ष्य जुटाए ही आरोपी को जेल भेज दिया था। यह बड़ी लापरवाही है। इस पर कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि विवेचना में किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed