फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पांच हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

पांच हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 02 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
पांच हजार का इनामी सहित दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

क्रासर---
शाहजहांपुर में पशु क्रुरता अधिनियम के तहत दर्ज केस में चल रहा था फरार
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने पांच हजार का इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह शाहजहांपुर में दर्ज एक केस में फरार चल रहा था। आरोपी के पास एक चाकू भी बरामद किया गया है।

ताशका काशीराम कालोनी निवासी शहाब के खिलाफ पिछले साल शाहजहांपुर में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया था। थाना गढिय़ारंगीन में दर्ज इस रिपोर्ट के बाद से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। इस पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। रविवार को सिविल लाइंस पुलिस गश्त कर रही थी। इस बीच दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चुंगी के पास वाहन का इंतजार कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने शहाब को दबोच लिया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक चाकू भी बरामद हुआ। सिविल लाइंस कोतवाल आशीष शुक्ला ने बताया कि शहाब पिछले एक साल से फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, गंज पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे नदीम को गिरफ्तार कर लिया है। वह भी काफी दिनों से फरार चल रहा था। इस मामले में पहले भी पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed