फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सेब से भरा ट्रक पलटा, क्लीनर की मौत

सेब से भरा ट्रक पलटा, क्लीनर की मौत

Sat, 05 Aug 2017 09:59 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
सेब से भरा ट्रक पलटा, क्लीनर की मौत
रोहडू़ू।
विज्ञापन

हाटकोटी के पराट पुल के पास मोड़ पर सेब से भरा एक ट्रक शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे चालक और क्लीनर घायल हो गए। घायल क्लीनर ने उपचार के दौरान आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब ढाई बजे हुआ। पराट निवासी शीला देवी ने पुलिस थाना में हादसे की सूचना दी।

ट्रक सब्जी मंडी रोहड़ू से सेब लेकर प्रदेश से बाहर की मंडी में जा रहा था। मोड़ पर ट्रक के पलटने से हादसा हुआ। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके चलते गंभीर रूप से घायल क्लीनर सतवीर (23), पुत्र राम कुमार, निवासी सोनीपत हरियाणा व चालक राजिंद्र निवासी सोनीपत को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल क्लीनर को आईजीएमसी शिमला भेजा गया। क्लीनर सतवीर सिंह ने आईजीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रक चलाने का मामला दर्ज किया। बाद में दूसरे घायल को भी आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। डीएसपी मदन कांत ने हादसे के पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed