फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   तमंचे के बल पर किसान से लूट

तमंचे के बल पर किसान से लूट

Sat, 27 Oct 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर किसान से लूट
शाहबाद। हल्दी की फसल की सिंचाई करने गए किसान को बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने जंगल में घेर लिया। बदमाशों ने उसकी पिटाई करने के बाद तमंचे के बल पर उसके पास से दो हजार की नकदी लूट ली। बाद में उसके हाथ-पैर बांधकर खेत में डाल दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

ढकिया चौकी क्षेत्र के परौता गांव निवासी अमर सिंह प्रजापति बृहस्पतिवार की रात जंगल स्थित अपने खेत में लगी हल्दी की फसल की सिंचाई करने गए थे। बताया जाता है कि हल्दी की फसल की सिंचाई करते समय आधी रात में चार पांच बदमाशों ने उन्हें जंगल में घेर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान बदमाशों ने तमंचों की बटों से उनकी पिटाई की और तलाशी लेते हुए उनके पास रखे दो हजार रुपये की नकदी लूट लिए। शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए बदमाश उन्हीं के कपड़ों से उनके हाथ-पैर बांधकर खेत में डाल गए। बदमाशों के चले जाने के काफी देर बाद किसान ने जैसे तैसे अपने हाथ-पैर खोले और ढकिया पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed