{"_id":"595e19634f1c1b72478b4d65","slug":"121499339107-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन बाद मिला कल्पा से लापता युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ दिन बाद मिला कल्पा से लापता युवक का शव
Updated Thu, 06 Jul 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ दिन बाद मिला कल्पा से लापता युवक का शव
रोघी सुसाइड प्वाइंट में 300 मीटर गहरी ढांक में मिला शव
पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के कल्पा गांव से 28 जून को लापता हुए युवक का शव 8 दिन बाद कल्पा-रोघी संपर्क मार्ग स्थित रोघी सुसाइड प्वाइंट की ढांक में मिला है। डीएसपी किन्नौर बीडी भाटिया, डीआई रोहित मृगपुरी, थाना प्रभारी रघुवीर सिंह भोगल, कार्यवाहक थाना प्रभारी संजीव कुमार, आरक्षी सुनील, आरक्षी दीपक की टीम ने मृतक के दोस्त रोशन से कड़ी पूछताछ की। इसके बाद रोशन पुलिस टीम को घटनास्थल पर ले गया। यहां पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब पांच घंटे तक सर्च ऑपरेशन के बाद शव 300 मीटर गहरी ढांक से निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया गया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेने के बाद मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।
रिकांगपिओ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंकज नेगी (21 वर्ष) 28 जून को अपने घर से मोटरसाइकिल ठीक करवाने निकला था। देर शाम को घर लौटा था। परिजनों ने जब सुबह उसके कमरे में जाकर देखा तो वह कमरे में नहीं था। परिजनों ने 29 और 30 को अपने स्तर पर उसकी छानबीन की। अपने संबंधियों से उसके बारे में जानकारी हासिल की, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद यशपाल नेगी ने 1 जुलाई को अपने पुत्र के गुम होने की शिकायत पुलिस चौकी कल्पा में दर्ज करवाई। जिला पुलिस ने सीडीपीआर के माध्यम से जानकारी जुटाई, जिसमें घटना के दिन युवक की बातचीत उसके दोस्त रोशन निवासी झारखंड के साथ हुई थी। वह कई वर्षों से किन्नौर के कश्मीर में रह रहा था। पुलिस ने जब रोशन से कड़ी पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना वाले दिन सात दोस्त एक साथ पार्टी मनाने रोघी के सुसाइड प्वाइंट गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोस्तों में बहस हुई और बातचीत के दौरान पंकज नेगी को धक्का लगा और वह पहाड़ी से नीचे जा गिरा। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर छह युवकों को हिरासत में ले लिया है। रोशन निवासी गांव खुंटी, रांची झारखंड, नेपाली मूल का अर्जुन, विशाल नेगी गांव दुन्नी, जयमंत नेगी गांव दुन्नी, प्रभाकर नेगी गांव दुन्नी और नेपाली मूल के देबू से पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, एसपी किन्नौर रोहित मालपानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर इन युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। शव पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा गया है।