फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सपा नेता की हत्या में फरार चल रहे आरोपी पिता-पुत्र भगोड़ा घोषित

सपा नेता की हत्या में फरार चल रहे आरोपी पिता-पुत्र भगोड़ा घोषित

Thu, 13 Dec 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता की हत्या में फरार चल रहे आरोपी पिता-पुत्र भगोड़ा घोषित

विज्ञापन
रामपुर। एक मई को हुई सपा नेता सहित दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया है।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के दीनपुर निवासी सपा नेता पर्वत सिंह यादव और उसके एक साथी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सपा नेता के रिश्तेदार की ओर से दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इस मामले के आरोपी पिता-पुत्र वीर सिंह और रंजीत सिंह फरार चल रहे हैं। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने उनके घर की कुर्की भी की थी। इसके बाद दोनों फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इस मामले को आगे बढ़ाते हुए दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया। अब पुलिस ने दोनों पर इनाम रखवाने के कवायद शुरू कर दी है। इस मामलें में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed