फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पुलिस के हत्थे चढ़ा वर्दी वाला लुटेरा

पुलिस के हत्थे चढ़ा वर्दी वाला लुटेरा

Fri, 06 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा वर्दी वाला लुटेरा
पुलिस के हत्थे चढ़ा वर्दी वाला लुटेरा
विज्ञापन

रामपुर।
पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करने और फिर महिला के साथ वीडियो क्लिप बनाने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन सदस्य फरार हो गए हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से पुलिस की वर्दी भी बरामद की है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

दो दिन पहले मुरादाबाद के मूढापांडे थाना क्षेत्र के गोविंदनगर निवासी ठेकेदार गुलाम साबिर को बाईपास पर बदमाशों ने रोक लिया था। बदमाशों ने उसको बंधक बनाया और एक मकान में ले गए, जहां उसकी पिटाई की और महिला के साथ अश्लील वीडियो भी बनाई। साथ ही उससे चार लाख की रंगदारी भी मांगी थी। राम विहार के लोगों ने किसी तरह सूचना देकर पुलिस को बुलवा लिया था और उसे किसी तरह लोगों ने रिहा कराया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस के हत्थे एक आरोपी चढ़ गया। सिविल लाइंस पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की तो कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई,इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी डा.विपिन ताडा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक स्थित भोलानाथ कालोनी निवासी राम सिंह है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से यूपी पुलिस की वर्दी बरामद की है। साथ ही बेल्ट और एक टोपी भी बरामद की है। टोपी पर ताज लिखा हुआ है। पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया गया कि इस गैंग में कुल चार सदस्य हैं। तीन सदस्य फरार हैं। बताया कि यह लोग गैंग बनाकर पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करते थे और पीड़ित का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते थे। एसपी ने बताया कि अक्सर यह लोग वीडियो क्लिप बनाकर काम किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed