फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बीच सड़क पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग

बीच सड़क पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
बीच सड़क पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग

विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शाहबाद गेट-नैनीताल बाईपास पर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान फायरिंग भी की गई। घटना में एक युवक को गोली लगने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शाहबाद गेट-नैनीताल बाईपास पर एक निजी अस्पताल के पास रविवार की रात लगभग आठ बजे दो पक्षों के लोग अचानक आमने-सामने आ गए। गाली-गलौच से शुरू हुई बात पथराव और फायरिंग तक पहुंच गई. इस दौरान कार में तोड़फोड़ भी की गई। गोली चलने की आवाज आने के बाद सड़क पर भगदड़ मच गई और लोग आसपास की दुकानों में घुस गए.। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी सिविल लाइंस पुसिल और डायल 100 को दी। पुलिस को आता देखकर आरोपी लोग मौका पाकर फरार हो गए। एक पक्ष के युवक का कहना है कि वह किसी को पैसे देने जा रहा था। रास्ते में एक बाइक सवार युवक ने कार रोक कर रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर गोली चला दिया। पैर में गोली लगने से उसकी कार का चालक घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed