{"_id":"5c3e31f8bdec2273344b072f","slug":"111547579896-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायल हत्याकांड का आरोपी ताहिर कोर्ट में पेश, भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पायल हत्याकांड का आरोपी ताहिर कोर्ट में पेश, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। पायल हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी ताहिर को सोमवार रात बरेली एसटीएफ ने गिरफ्तार कर गंज पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उससे पूरी रात पूछताछ की। सुबह पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब सभी आरोपियों पर स गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
गंज थाना क्षेत्र के हमाम वाली गली निवासी पायल का रिश्ता मोहल्ला कुंडा के रहने वाले ताहिर के बेटे जहांगीर से तय हुआ था। आपसी मतभेद के चलते रिश्ता टूट गया था लेकिन उसके बाद दोनों आपस में बात किया करते थे। एक नवंबर को पायल अपनी सहेली के घर जाने का कहकर चली गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं आई थी। परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया था लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। बाद में उसका तीन टुकड़ों में कटा हुआ शव कोसी नदी के किनारे से बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने जहांगीर, इमरोज, ताहिर सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पायल हत्याकांड के छह में पांच आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है, लेकिन ताहिर लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा दिया था। सोमवार रात को बरेली एसटीएफ ने ताहिर को गिरफ्तार करने के बाद गंज पुलिस के हवाले कर दिया था। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। अब पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सुरक्षा कर दृष्टि से पूरे शहर में हर चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। ताकि कोई ताहिर पर हमला न कर सके। पीड़ित पक्ष के लोगों को खतरा होने के कारण पुलिस उनको सुरक्षा प्रदान कर रही है।