फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पट्टी कलां पुल पर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,दो की मौत

पट्टी कलां पुल पर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,दो की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पट्टी कलां पुल पर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर,दो की मौत

विज्ञापन
मसवासी(रामपुर)। काशीपुर सरिया फ़ैक्टरी में मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार दो रिश्ते के भाइयों को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रौंद डाला। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो में सवार चार लोग भी घायल हुए है। घायलों को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेजा गया है।

मानपुर उत्तरी निवासी राजेश उर्फ टिंकू ( 25) और बिजारखाता निवासी राजू (20) अपनी बाइक से सुबह सात बजे काशीपुर की एक सरिया फ़ैक्टरी में मजदूरी करने जा रहे थे। खटीमा-पानीपत हाईवे पट्टी कलां कोसी पुल के नजदीक ही काशीपुर दिशा की ओर से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार ने दोनों को रौद डाला। हादसे के बाद आसपास राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने दोनों युवकों को उठाकर काशीपुर के एक अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुल्तानपुर पट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया। स्कॉर्पियो में सवार घायल लोगों को रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed