{"_id":"59ad78014f1c1b4f738b509a","slug":"101504540673-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब से भरा ट्रक गिरा, दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेब से भरा ट्रक गिरा, दो युवकों की मौत
Updated Mon, 04 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू।
रोहड़ू से करीब 18 किलोमीटर दूर समरकोट के पास रविवार रात करीब नौ बजे के बाद सेब से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत और दो घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद रोहड़ू पुलिस थाने से टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही की मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात सेब की करीब 227 पेटियां लेकर ट्रक शलावट से समरकोट की ओर आ रहा था। इसके चलते ठंडा पानी स्थान पर चालक के अचानक नियंत्रण खोने से ट्रक सड़क से नीचे करीब 60 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में बिट्टू (32) पुत्र बिखु राम निवासी गांव खरशुली, तहसील रामपुर व क्लीनर दीपू (22) पुत्र प्रेम चंद निवासी संगरूर, पंजाब की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा चालक बूटा सिंह निवासी संगरूर व काकू निवासी शलावट, रोहड़ू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों और शवों को अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी मदन कांत शर्मा ने हादसे की पुष्टी की। उन्होंने कहा कि हादसे में दो की मौत और दो लोग घायल हो गए। कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मृतकों और घायलाें के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।