{"_id":"594bddbe4f1c1b60668b4709","slug":"101498144190-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे बाद भी नहीं पकड़े गए ग्रामीण के हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौबीस घंटे बाद भी नहीं पकड़े गए ग्रामीण के हत्यारोपी
Updated Thu, 22 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे बाद भी नहीं पकड़े हत्यारोपी
सैफनी। घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस चौबीस घंटे के बाद भी एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
सैफनी चौकी के गांव बैरूआ निवासी 55 साल का नन्हे सोमवार रात अपने घर के आंगन में बने छप्पर में सो रहा था। रात करीब 12 बजे के तीन लोग उसके घर में घुस गए थे। उन लोगों ने चारपाई पर सो रहे वृद्ध नन्हे व पत्नी खुशनिदी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। यह लोग घर में रखे दस हजार रुपये निकाल कर ले गए थे। उसके बाद बाद वृद्ध को गोली मारकर वहां से फरार हो गए थे। गोली चलने के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे लेकिन जब तक नन्हे की मौत हो गई थी। बाद में सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक के बेटे मुबस्सर की ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आसिम, कल्लू और उस्मान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। चौबीस घंटे बीत जाने बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शाहबाद कोतवाली प्रभारी विद्याराम दिवाकर का कहना है कि हत्या में जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे।