{"_id":"6a2342d3162712c87f01e464","slug":"cracks-found-in-the-pillars-of-ramganga-bridge-proposal-for-repair-sent-to-the-government-rampur-news-c-15-1-mbd1058-918343-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामगंगा पुल के पिलरों में मिलीं दरारें, मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामगंगा पुल के पिलरों में मिलीं दरारें, मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा
विज्ञापन
रामपुर। मानसून सीजन से पहले लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने जिले के 29 पुलों का ऑडिट पूरा कर लिया है। इनमें 28 पुलों की स्थिति सही पाई गई है। शाहबाद-रामपुर-बाजपुर स्टेट हाईवे पर रामगंगा नदी के पुल के पिलरों में दरारें मिली हैं। इसकी मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
शासन ने मानसून से पहले जिले के सभी पुलों का सर्वे कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। इसके तहत छह मीटर चौड़ाई वाले पुलों का ऑडिट जेई, छह से 60 मीटर चौड़ाई वाले पुलों का एई, 60 से 200 मीटर चौड़ाई वाले पुलों का ईई और 200 मीटर से अधिक चौड़ाई वाले पुलों का एसई ने किया। 500 मीटर से अधिक लंबाई वाले पुलों का ऑडिट चीफ इंजीनियर ने किया।
रिपोर्ट में पुलों की स्थिति, नदी के कटान, संपर्क मार्ग की स्थिति समेत अन्य बिंदुओं की जांच की गई। ऑडिट में 28 पुल सही पाए गए, जबकि शाहबाद-रामपुर-बाजपुर स्टेट हाईवे पर रामगंगा नदी के पुल के पिलरों में दरारें मिलीं।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता मुरादाबाद कमला शंकर की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में पुल के पिलरों को सुरक्षित रखने के लिए एपॉक्सी, कार्बन फाइबर, गनिटिंग, ड्रेनेज, सड़क की ऊपरी सतह और पत्थर की ढलाई सहित अन्य कार्य कराने की आवश्यकता बताई गई है।