{"_id":"681bbbf0807f657a7d000b5d","slug":"cows-were-stolen-from-the-cowshed-of-a-zilla-parishad-member-and-slaughtered-causing-uproar-rampur-news-c-282-1-rmp1004-145094-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिपं सदस्य की गोशाला से गोवंश चोरी कर किया वध, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिपं सदस्य की गोशाला से गोवंश चोरी कर किया वध, हंगामा
Thu, 08 May 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 08 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिवापुरम कॉलोनी में जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता महासिंह राजपूत की गाय को चोरी कर उसका वध कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और कॉलोनीवासियों के साथ हनुमान चालीसा का जाप करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिवापुरम कॉलोनी में जिला पंचायत सदस्य महासिंह राजपूत का आवास है। उनके घर के सामने ही एक गोशाला बनी हुई है, जहां चार गोवंश बंधे होते थे। उनकी पत्नी आशा राजपूत के अनुसार कुछ दिन पहले दो गायें गायब हो गई थीं। मंगलवार रात गोशाला में दो गोवंश बंधे थे, लेकिन देर रात अज्ञात लोग एक गोवंश को चोरी कर ले गए और पनवडि़या चौकी के पास मंदिर के पास उसका वध कर दिया। बुधवार सुबह जब एक ग्रामीण ने खाली जगह में गोवंश के शव को देखा, तो हड़कंप मच गया। गोवंश को कई हिस्सों में काटा गया था।
सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया और सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान हिंदू संगठन के लोग कॉलोनी के लोगों के साथ धरने पर बैठ गए और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी को शांत कराते हुए मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।