फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Cow smuggler arrested in police encounter, shot in leg

Rampur News: पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Cow smuggler arrested in police encounter, shot in leg
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाईपास पर बाइक सवार गो तस्करों से बृहस्पतिवार रात पुलिस मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई में बाइक सवार एक गोतस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल गोतस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं।सिविल लाइंस पुलिस ने बृहस्पतिवार रात बाईपास पर स्थित संजीवनी हाॅस्पिटल के सामने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी के अनुसार घायल बदमाश क्षेत्र के अजीतपुर स्थित लाल मसजिद निवासी नादिर उर्फ काला है। उसे अस्पताल में भतभ्ॡ् कराया गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। दोनों आरोपी गोकशी के मामले में अपराधी हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 9 मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर का भी आरोपी है नादिर
एसपी ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल नादिर उर्फ काला पर गैंगस्टर एक्ट के साथ ही गोवध अधिनियम के तहत नौ मुकदमे हैं। इसके अलावा अन्य मुकदमों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed