फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Cousin brothers died by drowning in a pond

Rampur News: तालाब में डूबकर ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत

Fri, 23 May 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 23 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Cousin brothers died by drowning in a pond
मसवासी (रामपुर)।
विज्ञापन

गांव मंझरा खुशहालपुर निवासी गुलाम नूर के बेटे सुबेर (12) व शाहजहांपुर जिले के खुदागंज कस्बा निवासी अकरम के बेटे बल्लू (20) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों ममेरा-फुफेरा भाई थे। दोनों बुधवार को तालाब में नहाने गए थे। वहीं, सुबेर गर्मियों की छुट्टियां होने पर मां के साथ नानी के घर गया था।
मसवासी क्षेत्र के गांव मंझरा खुशहालपुर निवासी गुलाम नूर का बेटा सुबेर गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। स्कूल में गर्मियों की छुट्टी होने पर सुबेर मां के साथ शाहजहांपुर जिले के खुदागंज स्थित नानी के घर गया था। बुधवार को सुबेर ममेरे भाई बल्लू और अन्य बच्चों के साथ गांव में खेल रहा था।
विज्ञापन

सभी खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गए और नहाने लगे। नहाते समय सुबेर व बल्लू गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस पर साथी बच्चे शोर मचाने लगे। शोर सुन आसपास के ग्रामीण दौड़कर तालाब के पास पहुंचे। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों ममेरे-फुफेरे भाइयों को तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन व ग्रामीण दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचाए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिवार में जुड़े दो की मौत से नानी के घर व बालक के गांव में कोहराम मच गया। सुबेर की मां और नानी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बल्लू के पिता व अन्य परिजन भी शाहजहांपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed