Rampur: तीन इंस्पेक्टरों के खिलाफ गैर जमानती वारंट, डिडौली, बिजनौर और मुरादाबाद में तैनात हैं पुलिसकर्मी
आरोप है कि कई बार समन और वारंट जारी होने के बाद भी तीनों कोर्ट में गवाही के लिए नहीं पहुंचे। इस मामले की अगली सुनवाई 11 और 12 जनवरी को होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुकदमों की सुनवाई के दौरान गवाही के लिए हाजिर न होने पर कोर्ट ने तीन डिडौली, बिजनौर और मुरादाबाद में तैनात तीन इंस्पेक्टरों के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज करते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया। आरोप है कि कई बार समन और वारंट जारी होने के बाद भी तीनों कोर्ट में गवाही के लिए नहीं पहुंचे। इस मामले की अगली सुनवाई 11 और 12 जनवरी को होगी।
तीनों मामले गैंगस्टर एक्ट से जुड़े हैं। पहला मामला थाना बिलासपुर से संबंधित है। तीन साल पुराने गैंगस्टर एक्ट के मामले में मुरादाबाद के अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार गवाही के लिए कोर्ट नहीं पहुंचे। कोर्ट ने उनके खिलाफ 26 दिसंबर को जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद भी वो कोर्ट नहीं आए। जिस पर एजीजे-3 (गैंगस्टर एक्ट) मोहम्मद रफी की कोर्ट ने सख्त रूख अपनाते हुए प्रकीर्ण वाद दर्ज कर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। आदेश की कॉपी थाना प्रभारी बिलासपुर को भेजी गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी।
गैंगस्टर एक्ट के दो साल पुराने मामले में शहजादनगर थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर परवेज कुमार चौहान कोर्ट ने तीन बार समन और वारंट जारी किए, लेकिन वो गवाही के लिए कोर्ट नहीं पहुंचे। जिस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ दांडिक प्रकीर्ण वाद दर्ज करते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया है। वर्तमान चौहान की तैनाती अमरोहा जनपद के डिडौली थाने में है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी।
गैंगस्टर एक्ट का तीसरा मामला थाना कोतवाली से जुड़ा है। यहां पर प्रभारी निरीक्षक रहे मनोज कुमार सिंह वर्तमान में थाना प्रभारी अफजगढ़ (बिजनौर) के रूप में तैनात हैं। कोर्ट ने उनके खिलाफ दिसंबर माह में जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन वो गवाही के लिए नहीं पहुंचे। कोर्ट ने उनके खिलाफ दांडिक प्रकीर्ण वाद दर्ज करते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी।
वारंट जारी होने के बाद कोर्ट में पेश हुआ दरोगा, दी गवाही
कोर्ट से वारंट जारी होेने के मुरादाबाद में तैनात दरोगा विजय सिंह गवाही के लिए पहुंचे। उन्होंने चोरी के एक मामले में गवाही दी। मंगलवार को भी उनकी गवाही होगी।