{"_id":"6261768d270b9b2a3a7c9751","slug":"court-heard-two-cases-of-orphanage-case-related-to-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के दो मामलों में हुई सुनवाई, इसी मामले में भैंस चोरी के लगे थे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के दो मामलों में हुई सुनवाई, इसी मामले में भैंस चोरी के लगे थे आरोप
Thu, 21 Apr 2022 08:52 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 21 Apr 2022 08:52 PM IST
सार
गुरुवार को यतीमखाना प्रकरण से जुड़े दो मुकदमों में कोर्ट में सुनवाई हुई। 2019 में सपा नेता आजम खां, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, रिटायर्ड सीओ आलेहसन समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब दो मई को इस मामले की अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के यतीमखाना प्रकरण से जुड़े दो मुकदमों में गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े। कोर्ट ने अब इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख दो मई तय की है।
इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। जिसमें गुरुवार को तारीख थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि यतीमखाना प्रकरण से जुड़े दो मामलों में सुनवाई हुई है। कोर्ट की कार्रवाई के दौरान सपा नेता आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। अब इस मामले की अगली सुनवाई दो मई को होगी।
यह था मामला
साल 2019 में सपा नेता आजम खां, रिटायर्ड सीओ आलेहसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी तक के आरोप लगे। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।