{"_id":"61804487e0347a59213e9e1b","slug":"court-gave-orders-to-file-a-report-on-the-charge-of-forgery-rampur-news-mbd4082036136","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़े के आरोप में कोर्ट ने दिए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़े के आरोप में कोर्ट ने दिए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन
रामपुर। फर्जीवाड़े के आरोप में कोर्ट ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिए हैं।
मामला शहजाद नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कदीम की ग्राम पंचायत कोठरा से जुड़ा है। गांव निवासी अकरम का आरोप है कि ग्राम पंचायत चुनाव में फरमीदा बेगम पिछड़े वर्ग में सीट आरक्षित होने पर चुनाव लड़ीं, जबकि वर्ष 2015 में सामान्य जाति में उनके द्वारा चुनाव लड़ा गया था। जिसके सबूत उनके द्वारा आरटीआई से हासिल किए गए हैं। आरोप है कि फरमीदा बेगम ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र से चुनाव लड़ा था।
इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 17 अगस्त 2021 को सिविल लाइन क्षेत्र में आरोपियों ने उनके ऊपर फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गए, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने अपने अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया।
अधिवक्ता मो. आरिफ के मुताबिक कोर्ट ने ग्राम प्रधान फरमीदा बेगम, फुरकान और रफीक अहमद के खिलाफ जानलेवा हमला करने और फर्जीवाड़ा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए हैं। संवाद