जौहर यूनिवर्सिटी में किस स्थान पर चलाना चाहते हैं सर्च अभियान
सार
मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में सर्च वारंट के प्रार्थनापत्र पर कोर्ट ने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) हेम सिंह से रिपोर्ट मांगी है कि वो स्थान चिह्नित कर बताएं और अपनी आख्या सोमवार को पेश करें। एमपी-एमएलए (मजिस्ट्रेट ट्रायल) कोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था। शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले में डीएम को आदेश दिया कि वो तीन एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेटों के नाम की सूची भेजें।
विज्ञापन