{"_id":"6571e5ba8718cfcac80e05e5","slug":"court-called-for-report-regarding-azam-khan-illness-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azam Khan Health: आजम की बीमारी को लेकर कोर्ट ने तलब की रिपोर्ट, वकील बोले- जल्द से जल्द हो सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azam Khan Health: आजम की बीमारी को लेकर कोर्ट ने तलब की रिपोर्ट, वकील बोले- जल्द से जल्द हो सुनवाई
Thu, 07 Dec 2023 09:03 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 07 Dec 2023 09:03 PM IST
सार
आजम खां की तबीयत को लेकर एमपीएमएलए कोर्ट ने सीतापुर जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। वकीलों ने आजम को बीमार बताया था।
विज्ञापन
आजम खां (फाइल फोटो )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां के बीमार होने की बात पर एमपीएमएलए कोर्ट ने सीतापुर जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी डॉ.तंजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम खां को एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 18 अक्तूबर को अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र होने के मामले में तीनों को सात-सात साल की कैद व पचास हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई थी। इस सजा के खिलाफ अब तीनों ने सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। तीनों की अपील इन दिनों कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
आजम सीतापुर, जबकि उनकी पत्नी तजीन फात्मा रामपुर और बेटे अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल में बंद हैं। चार दिसंबर को आजम के अधिवक्ता जुबैर अहमद खां की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया था,जिसमें कहा था कि आजम खां बीमार हैं। उन्हें शुगर, हाई ब्लेड प्रेशर और कमर में दर्द की समस्या है। उनकी जमानत पर जल्द सुनवाई की जाए। कोर्ट ने इस प्रार्थना पत्र पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए सीतापुर जेल प्रशसान से रिपोर्ट तलब की है। एडीजीसी सीमा सिंह राणा ने बताया कि इस मामले की सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
आजम की दो साल की सजा पर भी नहीं हुई सुनवाई
नफरती भाषण में सपा नेता आजम खां को दो साल की सजा सुनाए जाने के मामले में दाखिल की गई अपील पर बृहस्पतिवार को कोर्ट ने स्थगन प्रार्थना पत्र दाखिल किया,जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 14 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की है।