फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   couple killed in accident

हनीमून मनाने जा रहे नवदंपति की मौत

Tue, 12 Jul 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
couple killed in accident
हादसा

विज्ञापन
हनीमून मनाने जा रहे लखीमपुर खीरी निवासी एक नवदंपति की हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। दवा व्यवसायी और उसकी नवविवाहिता पत्नी की कार एक ढाबे के पास खडे़ ट्रक में जा घुसी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

लखीमपुर खीरी के भीरा कसबा निवासी दवा व्यवसायी अंकुर गोयल (39) अपनी पत्नी पूजा गोयल (29) के साथ कार से रविवार की रात गुड़गांव जाने के लिए निकले थे। सोमवार की तड़के करीब सवा चार बजे मिलक कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव के पास बाबा अमरनाथ ढाबे के सामने उनकी कार को पीछे से किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पीछे से टक्कर लगने पर कार ढाबे के सामने खड़े एक ट्रक में असंतुलित होकर पीछे से घुस गई। हादसे के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद नवदंपति कार में बुरी तरह से फंस गए। दिल दहलाने वाले हादसे पर हुए तेज धमाके पर ढाबे से लोग मदद को दौड़े और उन्होंने फंसे हुए नवदंपति को निकालने की कोशिश की। इधर, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कार में फंसे अंकुर और उनकी पत्नी पूजा गोयल को निकालकर रामपुर जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में मिठाइयों के डिब्बे भी थे। परिवार के लोगों के मुताबिक अंकुर हरियाणा के गुड़गांव में दवा का कारोबार करता था। उसका विवाह आठ जुलाई को ही लखीमपुर के भीरा कसबे में हुआ था। अंकुर की पत्नी पूजा भी गुड़गांव में ही प्राइवेट जॉब करती है। विवाह के बाद अंकुर अपनी पत्नी के संग गुड़गांव जा रहा था। यहां से उसे हनीमून के लिए मनाली जाना था। नवदंपति के पास मनाली के एयर टिकट भी मिले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंकुर गोयल स्वयं कार चला रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग रामपुर पहुंच गए हैं। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed