{"_id":"689e34ef09bc52d63b02cf0c","slug":"couple-beaten-up-over-possession-case-filed-against-eight-rampur-news-c-282-1-pbt1003-151506-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कब्जे को लेकर दंपती से मारपीट, आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कब्जे को लेकर दंपती से मारपीट, आठ पर केस
विज्ञापन
केमरी। प्लॉट पर कब्जे करने की नीयत से आए लोगों ने चहारदीवारी तोड़ दी। विरोध करने आए दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केमरी के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी अब्दुल वहीद, अब्दुल हसन, मेहंदी हसन, इम्तियाज़ हुसैन,अख्तर अली, फारूख अहमद,अमीर अहमद व रियाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भौनकपुर निवासी राजकुमार सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उन्होंने केमरी निवासी अख्तरी बेगम से आठ लाख रुपये में कोठा निकट केमरी में एक प्लॉट खरीदा था। जिसका कब्जा भी अख्तरी बेगम ने उनको करा दिया था। अब वह उस प्लॉट पर अपनी दुकानें बनाना चाहते हैं, मगर आरोपी उनको निर्माण कार्य करने से रोक रहे हैं।
बताया कि एक जून को उन्होंने प्लॉट की पुरानी नींव तोड़कर चार फुट की चहारदीवारी बना दी थी। जिसकी देखरेख के लिए उन्होंने अख्तरी बेगम व उनके पति से कह दिया था। आरोप है कि 25 जून को आरोपी प्लॉट पर आए और चहारदीवारी को तोड़ने का प्रयास करने लगे। यह देख अख्तरी बेगम ने उनको रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनको व उनके पति को घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।