फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Counter will be built for courier service at Roadways Depot

Rampur News: रोडवेज डिपो पर कोरियर सेवा के लिए बनाया जाएगा काउंटर

Mon, 09 Sep 2024 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 09 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Counter will be built for courier service at Roadways Depot
रामपुर। रामपुर रोडवेज डिपो पर कोरियर सेवा शुरू की जा रही है। इस सेवा के तहत रामपुर रोडवेज डिपो में अब अलग से एक काउंटर लगाया जाएगा, जहां पर मुसाफिरों के सामान बुकिंग की जाएगी और संबंधित स्टेशन पर छोड़ा जाएगा। इससे पहले यह सुविधा बस चालक मनमाने दाम लेकर पहुंचाते थे। इसका एक निर्धारित शुल्क भी तय हो जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम में काफी समय पहले कोरियर सेवा शुरू की थी, लेकिन फिर कुछ दिन चलकर यह बंद कर दी गई थी और माल ढोने पर पाबंदी लगा दी गई थी, लेकिन अब लोगों की सहूलियत को देखते हुए दोबारा से कोरियर सेवा शुरू की जा रही है। इसमें रामपुर रोडवेज डिपो में एक काउंटर बनाया जाएगा। काउंटर बनने के बाद एक कर्मी को यहां पर लगाया जाएगा और फिर वह सभी के सामान की बुकिंग करेगा। बुकिंग करने के बाद यह सामान संबंधित बसों तक भेजा जाएगा और फिर यहां से संबंधित पते पर यह सामान पहुंचा दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में अभी शुल्क तय नहीं किया गया है। शुल्क तय होने के बाद इस पर काम किया जाएगा। इधर, एआरएम दीपचंद्र जैन ने बताया कि कोरियर सेवा शुरू की जा रही है, लेकिन अभी काउंटर बनाया जाएगा। इसके बाद शुल्क तय होगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed