फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   corona positive found

दिल्ली से आया युवक निकला कोरोना पॉजि टिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
corona positive found
रामपुर। मार्च महीने में दिल्ली से आया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। युवक 19 मार्च को रामपुर आया था। खांसी-जुकाम के लक्षण दिखने पर पांच अप्रैल को युवक खुद ही जिला अस्पताल आया था। युवक का परीक्षण करने के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया था। इसके बाद सैंपल जांच को भेजे थे। शुक्रवार को अलीगढ़ से जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से रामपुर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या छह हो गई। इसके पहले पांच जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पिछले दो सालों से दिल्ली की एक पॉश कॉलोनी में बाल काटने का काम करता था। 19 मार्च को युवक वहां से अपने गांव आ गया था। अप्रैल माह की शुरूआत में उसमें खांसी-जुकाम के लक्षण दिखने शुरू हो गए। बुखार भी आने लगा। इसके बाद युवक खुद ही पांच अप्रैल को जिला अस्पताल पहुंच गया था। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद डॉक्टरों ने युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया था। सात अप्रैल को उसके सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अलीगढ़ से छह रिपोर्ट आई हैं, जिसमें एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके परिजनों को क्वारंटीन करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed