{"_id":"5f5fcc8e8ebc3e568630a58b","slug":"corona-help-desk-in-rampur-rampur-news-mbd362629680","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कंट्रोल रूम फोन कर लोग मांग रहे मैगी और पकौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कंट्रोल रूम फोन कर लोग मांग रहे मैगी और पकौड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोरोना के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम एवं कमांड सेंटर को लेकर भी लोगों ने मजाक करना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि यहां पर फोन कर लोग अजीबो-गरीब फरमाइश कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर अब प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए चेतावनी जारी की है।
प्रशासन की ओर से कलक्ट्रेट में कंट्रोल और कमांड सेंटर स्थापित किया है। इस कमांड सेंटर में फोन कर कोरोना वायरस के संक्रमण से संबंधित कोई भी जानकारी हासिल की जा सकती है। साथ ही यहां से फोन के जरिए कोरोना के मरीजों का हाल जाना जाता है। इसके लिए प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। लेकिन, इन नंबरों का दुरुपयोग होने लगा है। कुछ लोग यहां पर फोन कर पकौड़े और मैगी की मांग कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि हमें पकौड़े खाने हैं, क्या उपलब्ध हो सकेंगे। इसी तरह के तमाम फोन लगातार कंट्रोल सेंटर में आ रहे हैं। जिससे कर्मचारी भी परेशान हैं। कर्मचारियों ने ऐसे फोनों की जानकारी जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने ऐसे फोन करने वालों को चेताया है। साफ किया है कि कमांड सेंटर पर कोरोना संबंधी ही जानकारी हासिल कर सकते हैं और दे सकते हैं। इस तरह के फोन करने वालों के खिलाफ नंबर ट्रेस कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। होम हाइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमितों को कोविड के एल-वन अस्पताल में भेज दिया जाएगा। इससे पहले भी लॉकडाउन के दौरान जो कंट्रोल रूम बनाया गया था। वहां फोन करके लोग पान और जलेबी की मांग करते थे। ऐसे लोगों को चिन्ह्ति कर कार्रवाई करते हुए नाली और सड़कों की सफाई कराई गई थी।