फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Corona curfew: city markets closed at eight o'clock

कोरोना कर्फ्यू : रात आठ बजते ही बंद हो गए शहर के बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona curfew: city markets closed at eight o'clock
रामपुर में मंगलवार की रात को नसरुल्ला खां बाजार में दुकानें बंद कराते सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिट? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार की ओर से लागू किया गया रात्रि कर्फ्यू रात को आठ बजते ही लागू हो गया। इसके साथ शहर के बाजारों में दुकानों के शटर गिर गए। हालांकि, इस कर्फ्यू में आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। जिसमें चिकित्सा, फल, सब्जी, दूध की दुकानें पहले ही तरह खुल सकेंगी। रात में रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्री भी प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हर रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। आलम यह है कि रामपुर में ही मंगलवार को 152 नए संक्रमित सामने आए हैं। यही हाल पूरे प्रदेश का है। ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से रात आठ बजे से सुबह को सात बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय किया गया है। इसके तहत मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के बाजार रात आठ बजने से पहले ही बंद होना शुरू हो गए। रात आठ बजे तो शहर की अधिकांश सड़कें सूनीं हो गईं। वहीं, सरकार ने शुक्रवार रात को आठ बजे से लेकर सोमवार को सुबह सात बजे तक वीकेंड लॉकडाउन करने का निर्णय किया है। ऐसे में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कर्फ्यू एवं लॉकडाउन को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत रात्रि कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। चिकित्सा, फल, सब्जी, दूध, रसोई गैस आदि सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन आने जाने वाले लोगों को भी छूट रहेगी, लेकिन लोगों को अपनी यात्रा संबंधित टिकट अपने पास रखना होगा। इसके अलावा प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन आदि को भी आने जाने के कारण बताने पर छूट रहेगी। साथ ही हाइवे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed