{"_id":"61326d248ebc3e264c11643e","slug":"cooprative-bank-scame-rampur-news-mbd4014225140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सहकारी बैंक घोटाला : को-आपरेटिव सेल की टीम ने बैंक अफसरों से तलब किए दस्तावेज, दोषी कर्मचारियों के लिए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सहकारी बैंक घोटाला : को-आपरेटिव सेल की टीम ने बैंक अफसरों से तलब किए दस्तावेज, दोषी कर्मचारियों के लिए बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिला सहकारी बैंक की पटवाई एवं पुराना गंज शाखा में मृतकों के खातों से पेंशन की धनराशि निकालकर लाखों रुपये का घोटाला करने के मामले में कोऑपरेटिव सेल ने तीसरे दिन भी जांच की। लखनऊ से आई दो सदस्यीय टीम ने बैंक अधिकारियों से जरूरी दस्तावेज तलब किए। साथ ही कर्मचारियों के बयान लिए गए। इस दौरान टीम ने एक एक कर्मचारी से कई-कई घंटे पूछताछ की।
जिला सहकारी बैंक की पटवाई शाखा व पुराना गंज शाखा में मृतक खाताधारकों के खाते से पेंशन की धनराशि निकालने का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच हुई, तो दोनों ही शाखाओं के 11 अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया। सभी के खिलाफ थानों में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। साथ ही मामला को-ऑपरेटिव सेल को भेज दिया। सेल की दो सदस्यीय टीम तीन दिन से रामपुर में डेरा डाले हुई है। ऐसे में टीम ने तीसरे दिन यानी शुक्रवार को भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूछताछ की।
टीम ने पहले तो बैंक अफसरों से गबन से संबंधित दस्तावेज तलब किए। इसमें गबन की गई धनराशि जमा कराई जा चुकी है। इसके बाद एक एक कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तलब किया गया। कई कई घंटे चली पूछताछ में सेल की टीम ने बयान दर्ज किए। अब टीम अपनी पूरी रिपोर्ट अपने अधिकारियों को सौंपेगी, जिसके बाद सेल रिपोर्ट बैंक को भेज देगा। यह फाइल बोर्ड में रखी जाएगी, जहां बोर्ड तय करेगा कि आगे की क्या कार्रवाई की जाएगी।