फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Controversy over mosque construction, police stopped it

Rampur News: मस्जिद निर्माण पर विवाद, पुलिस ने रुकवाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Controversy over mosque construction, police stopped it
मिलक (रामपुर)। क्षेत्र के ग्राम निस्वी में पुरानी मस्जिद के पुनर्निर्माण पर विवाद हो गया। दूसरे समुदाय के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण पूर्व निर्धारित दायरे से अधिक विस्तार में किया जा रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पहले मस्जिद जितने क्षेत्रफल में थी, अब उससे अधिक जगह में निर्माण किया जा रहा है और मीनार भी बनाई जा रही है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने नायब तहसीलदार अंकित अवस्थी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एहतियातन निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचे और नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। स्थिति को देखते हुए गांव में दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। बजरंग दल के जिला मंत्री अमृत गौड़ ने कहा कि निर्माण नियमों के तहत ही होना चाहिए। यदि पहले मीनार नहीं थी तो बिना अनुमति उसे नहीं बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पत्र पर धर्मेंद्र,रामनिवास, रामचंद्र, दुर्जन लाल, बांदू राम, पूरनलाल, अनुज, अरुण, राजेंद्र, राजीव आदि के हस्ताक्षर हैं। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

.........................

कांस्टेबल पर थप्पड़ मारने का आरोप, निलंबित

ग्राम निस्वी निवासी अरुण मौर्य ने आरोप लगाया कि मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ एक मामले की शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे थे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल ने उन्हें अंदर बुलाकर बिना किसी कारण थप्पड़ मार दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। उन्होंने एक उपनिरीक्षक पर भी अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मिलक में तैनात आरक्षी अंकित कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed