{"_id":"63a013e4d549b1171405f760","slug":"controversy-of-pathan-film-reached-the-national-human-rights-commission-danish-khan-filed-a-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathan Controversy: 'बेशर्म रंग' पर मुस्लिमों को भी आपत्ति, दानिश खान बोले-गाने में भगवा के साथ चिश्ती रंग भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathan Controversy: 'बेशर्म रंग' पर मुस्लिमों को भी आपत्ति, दानिश खान बोले-गाने में भगवा के साथ चिश्ती रंग भी
Mon, 19 Dec 2022 05:51 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 19 Dec 2022 05:51 PM IST
सार
रामपुर के आरटीआई कार्यकर्ता ने आयोग में याचिका दाखिल की है। काफी दिनों से फिल्म के गाने और अभिनेत्री दीपिका द्वारा पहनी गई ड्रेस पर पूरे देश में आक्रोश जाहिर किया जा रहा है।
विज्ञापन
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका वाली फिल्म पठान को लेकर इन दिनों जमकर बवाल मचा हुआ है। फिल्म के पहले गाने को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस गाने को लेकर रामपुर के आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खान ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में याचिका दर्ज की है। याचिका में उन्होंने कहा है कि पठान फिल्म का पहला गाना हिन्दू-मुस्लिम की भावनाओं को आहत करने वाला है।
विज्ञापन
उन्होंने इस फिल्म से इस गाने को हटाने की मांग की है। कहा कि जिस भगवा रंग की बात की जा रही है यह मुस्लिम समुदाय के लिए चिश्ती रंग है। चिश्ती रंग मुस्लिम समुदाय के लिए भी बहुत मायने रखता है। दानिश खान का कहना है कि आयोग ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. जयनाथ मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी मुख्यालय पर 'पठान' के विरोध में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए शाहरुख खान का पुतला फूंका।
कहा कि शाहरुख खान ने आने वाली फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर हिंदू सनातन धर्म के केसरिया रंग को बदनाम करने का काम किया है। उसे हिंदू समाज कतई बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। जयनाथ मिश्रा ने कहा कि शाहरुख खान हिंदू संस्कृत को बदनाम कर रहे हैं।