{"_id":"690f85d92867a1f01508273e","slug":"contract-workers-protest-after-receiving-low-wages-rampur-news-c-282-1-smbd1029-157460-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कम वेतन आने पर भड़के संविदा कर्मचारी, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कम वेतन आने पर भड़के संविदा कर्मचारी, प्रदर्शन
विज्ञापन
स्वार/मिलकखानम। सब-डिवीजन स्वार के अंतर्गत आने वाले मसवासी, मिलक खानम और बमना बिजलीघरों के संविदा कर्मचारियों में शनिवार को उस समय भारी आक्रोश देखने को मिला, जब इस माह उनके खातों में कम वेतन भेजा गया।
इसके विरोध में उन्होंने विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
शनिवार को स्वार सबडिवीजन के समस्त संविदा कर्मचारी एकत्र होकर अधिशासी अभियंता कार्यालय, स्वार डिवीजन पहुंचे। कर्मचारियों का कहना था कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी तनख्वाह में कटौती कर दी गई है। किसी को 5512, तो किसी को 7400 तक वेतन दिया गया, जबकि सभी कर्मचारी उपभोक्ताओं और विभागीय कार्यों में दिन-रात मेहनत कर अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करते हैं।
विज्ञापन
शनिवार को जब वे अपनी शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचे तो माह का दूसरा शनिवार होने के कारण अधिशासी अभियंता मौके पर नहीं मिले, जिससे कर्मचारियों का गुस्सा और बढ़ गया। प्रदर्शन करने वालों में राजेश कुमार, फरहान, शाहनवाज़ ख़ान, गिरिश कुमार, रामपाल, दीनदयाल, सुमन, इसरार, इदरीस, शादाब ख़ान, अनीस अहमद आदि रहे।
उधर, मसवासी के संविदा कर्मियों ने भी बिजली घर मानपुर में प्रदर्शन किया। यहां हरकेश, हरपाल सिंह, उमेश चंद्र, लईक अहमद, शाफिजुद्दीन अली, तारिक कुमार, नासिर, महमूद जान और लाल समेत सभी संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, मिलक खानम के बमना बिजली घर के संविदा कर्मियों ने भी विरोध-प्रदर्शन किया।