फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Contract worker arrested in case of incorrect power line and transformer shifting

गलत ढंग से बिजली लाइन खींचने और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के मामले में संविदा कर्मी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Contract worker arrested in case of incorrect power line and transformer shifting
रामपुर। रजा इंटर कॉलेज बिजलीघर के दो संविदा कर्मियों ने कुछ लोगों से साठगांठ कर गलत तरीके से बिजली लाइन खींच दी। ट्रांसफार्मर के खंभे भी शिफ्ट करा दिया। उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये का बकाया होने के बाद भी नया कनेक्शन जारी कर दिया। मामला सामने आने के बाद जेई ने दोनों संविदा कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, जिसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी संविदा कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला तीन साल पहले का है। तब रजा इंटर कॉलेज बिजलीघर क्षेत्र में एक हाईटेंशन लाइन खींची गई थी। विभाग की ड्राइंग के अनुरूप यह लाइन बिल्कुल सीधी जा रही थी। लेकिन, तब बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मी वसीम मियां एवं नीरज सैनी पर लाइन को सैफ हैंड पब्लिक स्कूल के पास बन रही आवासीय कॉलोनी को अवैध तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए कॉलोनी के रास्ते पर घुमाने का आरोप लगा था। इसके बाद रेल पोल के स्थान पर पुराने गोल पाइप लगा दिए गए। स्कूल परिसर में आने वाले 65 केवीए ट्रांसफार्मर को भी दो सीमेंट के खंभों पर रखकर बदलने का आरोप लगाया था। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये बकाया होने के बाद भी उन्हें नए कनेक्शन जारी कर दिए गए। वहां लगे पुराने मीटर भी गायब कर दिए गए। इसको लेकर एक बार फिर रणवीर सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद जांच कराई गई। जांच में सभी आरोप सही साबित हुए, जिसके बाद अवर अभियंता अख्तर अली ने दोनों संविदा कर्मियों के खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। 31 मार्च 2020 को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने नीरज सैनी को तो तभी गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन वसीम मियां फरार चल रहा था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने वसीम मियां पुत्र उमर मियां निवासी घेर बेचा खां को शाहबाद गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली इंस्पेक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed