{"_id":"57a23ec54f1c1b54762b9fc5","slug":"contract-killer","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने दे दी सवा लाख की सुपारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई ने दे दी सवा लाख की सुपारी
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में चचेरे भाई ने सवा लाख रुपये में युवक की हत्या की सुपारी दे डाली।
तहसील क्षेत्र के गांव छपर्रा निवासी नवाब अली पुत्र सलामत का कहना है कि उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के ग्राम मुंडिया पिस्तौर निवासी चचेरे भाई अली अहमद पुत्र अब्दु़ल मजीद से पारिवारिक रंजिश है। एक सप्ताह पूर्व नवाब अली को तहसील क्षेत्र के बिजड़ा निवासी आरिफ ने बताया कि अली अहमद उसकी हत्या कराना चाहता है और उसने सुपारी दे रखी है। साथ ही उसने दो चेक और एक सीडी भी दी।
सीडी में युवक को सुपारी देते हुए दिखाया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही युवक और परिजन घबरा गए। नवाब अली ने इसकी जानकारी तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच कर अली अहमद के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
इधर, हत्या की सुपारी दिए जाने से घबराए परिवार ने पुलिस अधीक्षक सहित आलाधिकारियों को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है। सीओ आले हसन खां ने बताया कि हत्या की सुपारी देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।