फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Contract ANMs begin indefinite strike demanding regularisation and other demands

Rampur News: नियमितीकरण समेत मांगों को लेकर संविदा एएनएम का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Thu, 01 Oct 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Contract ANMs begin indefinite strike demanding regularisation and other demands
स्वार। नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर संविदा एएनएम ने बुधवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। एएनएम ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा एएनएम प्रदेश संघ के आह्वान पर धरने पर बैठीं। उनका कहना है कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद संविदा कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

एएनएम सीना आर्या और रुबीना ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग लंबे समय से चली आ रही है। कर्मचारियों को सेवा की स्थिरता मिलनी चाहिए। सरकार को इस मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनएम शीतल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में संविदा एएनएम लगातार जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसके बावजूद कई बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं का जल्द समाधान होना चाहिए।
एएनएम राजबाला ने कहा कि मांगों को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। अब संघ के निर्देश पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। जब तक समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में मुरसलीन, सीना आर्या, सेवावती, शीतल, बीना रानी, गुलफ्शा, सहाना, राजबाला, शिवानी सक्सेना, रीना चादव, सुधा, सीमा कांबोज, खाजिया खान, बलविंदर कौर, रुबिना नाज, भारती, पूनम सक्सेना, पूनम और राधा रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed