फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Contender for the post of president of BJP is half if the district committee

Rampur : भाजपा की आधी जिला कमेटी अध्यक्ष पद की दावेदार, 25 लोगों ने ठोका है दावा, 13 पहले से हैं पदाधिकारी

Mon, 31 Jul 2023 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 31 Jul 2023 02:17 AM IST
सार

इस क्रम में प्रदेश के लगभग 70 फीसदी जिलों के संगठन में बदलाव किया जा सकता है। इन जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे। जिला संगठन में फेरबदल करने के लिए पार्टी स्तर पर सर्वे पर कराया जा चुका है और दावेदारों ने अपना दावा भी पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Contender for the post of president of BJP is half if the district committee
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। इस क्रम में प्रदेश के लगभग 70 फीसदी जिलों के संगठन में बदलाव किया जा सकता है। इन जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे। जिला संगठन में फेरबदल करने के लिए पार्टी स्तर पर सर्वे पर कराया जा चुका है और दावेदारों ने अपना दावा भी पेश कर दिया है। रामपुर में भाजपा का नया जिलाध्यक्ष बनने के लिए 25 लोगों ने दावा ठोका है, जिसमें से 13 जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी हैं।

विज्ञापन


लोकसभा के चुनाव से पहले भाजपा नए चेहरों को मैदान में उतारना चाहती है। इस मामले में जिलों में पार्टी ने पर्यवेक्षकों को रायशुमारी के लिए भेज दिया था। पर्यवेक्षकों ने नए पदाधिकारियों को बनाने के लिए तीन-तीन लोगों का पैनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के संगठन मंत्री को सौंप दिया। इस मामले में पैनल कोर कमेटी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सहित तीन स्तरों की बैठक होगी। इसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष सूची भेजी जाएगी। इस कार्य में अभी दस दिन लगेंगे। रामपुर के लिए भी पर्यवेक्षक रिपोर्ट लेकर गए हैं। पर्यवेक्षकों के सामने कई लोगों ने अपनी बात रखी है। 
विज्ञापन


इसके अलावा पर्यवेक्षकों ने जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की राय भी जानी है। जिला संगठन में बदलाव की सुगबुगहाट के बीच दावेदारों ने लॉबिंग शुरू कर दी है। हालांकि यह बात अभी तय नहीं है कि जिन जिलों में संगठन में बदलाव किया जाना है उसमें रामपुर शामिल है या नहीं। क्योंकि प्रदेश के 70 फीसदी जिलों में संगठन में फेरबदल की तैयारी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने रविवार को मुरादाबाद में कहा कि कई जिलों के संगठन में बदलाव किया जाना है। इसके लिए कई स्तर पर बातचीत पर की जाएगी। इस प्रक्रिया को पूरा करने में दस दिन का वक्त लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed