फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Construction of medical college stalled due to delay in land transfer.

Rampur News: भूमि हस्तांतरण में देरी से मेडिकल कॉलेज का निर्माण अटका

Tue, 07 Jul 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 07 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Construction of medical college stalled due to delay in land transfer.
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने सोमवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचकर मेडिकल कॉलेज के लिए अधिग्रहित भूमि का हस्तांतरण जल्द कराने की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए ग्राम जगतपुर और ग्राम बेनजीर में करीब 100 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है और मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसके बावजूद भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी न होने से कॉलेज का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा जनपद की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में रामपुर के मरीजों को इलाज के लिए मुरादाबाद, बरेली और दिल्ली जैसे शहरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भूमि हस्तांतरण में हो रही देरी के लिए भू-व्यवस्था एवं भूमि सुधार विभाग जिम्मेदार है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई बार पत्राचार किए जाने के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने जिला चिकित्सालय के लिए स्वीकृत एमआरआई मशीन का संचालन जल्द शुरू कराने की भी मांग की। साथ ही जिला अस्पताल में हृदय रोग, लीवर, किडनी, न्यूरो, नेत्र, नाक-कान-गला तथा जनरल फिजिशियन सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की मियां, युवा नगर अध्यक्ष पुलकित अग्रवाल, प्रचार मंत्री गोपाल शर्मा, कन्हैया लाल पटवा, राजीव शर्मा, नासिर लाला, इमरान खान, शाहिद खुसरो, रमेश सैनी, अलीम खान, हरिओम सैनी, नजाकत अली, आमिर भाई और विजय अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed