फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   construction of gerbage plant slow

कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण में सुस्ती, तय समय में कैसे पूरा होगा काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
construction of gerbage plant slow
रामपुर। शहर को गंदगी से निजात दिलाने और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों का निस्तारण करने के लिए रामपुर में कूड़ा निस्तारण प्लांट को मंजूरी मिली थी, जिस पर मार्च माह में काम शुरू हो गया था। लेकिन कार्यदायी संस्था की अनदेखी और सुस्ती की वजह से अब तक महज 20 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। जबकि अगस्त 2022 तक प्रोजेक्ट पूरा करना था। ऐसे में अफसरों की अनदेखी के चलते यह संभावना कम है कि प्रोजेक्ट तय समय में पूरा हो सके।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से शहर को गंदगी से मुक्त कराने और पर्यावरण संरक्षण के लिए कूड़ा निस्तारण प्लांट को मंजूरी दी थी। सपा सरकार में मंजूर हुए इस प्रोजेक्ट का तत्कालीन नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने शिलान्यास भी कर दिया था, इसके बाद सीएंडडीएस ने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए करीब चार करोड़ रुपये की लागत से चहारदीवारी बनाई। शहजादनगर में 25 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस प्लांट को पीपीपी मॉडल के आधार पर मैसूर की कंपनी को दे दिया था, लेकिन कंपनी इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं कर सकी थी। इसके बाद तो सूबे में सरकार भी बदल गई और प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में पड़ गया।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से फिर से प्रयास किए गए। प्रोजेक्ट की नए सिरे से करीब 17 करोड़ रुपये की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाकर शासन को भेजी गई। शासन ने 15.60 करोड़ रुपये की डीपीआर को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया हुई। मार्च माह में सीएंडडीएस की ओर से काम शुरू कराया गया। अफसरों का दावा था कि अगस्त 2022 तक प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन अब सिर्फ एक माह का समय ही बचा है, महज 20 फीसदी ही काम हो सका है। यह संभावना भी बेहद कम है कि आगामी दिनों में काम रफ्तार पकड़ ले। लिहाजा, तय समय में कैसे प्रोजेक्ट पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed