{"_id":"6112d51e8ebc3ef41b7671c8","slug":"congressmen-took-out-padyatra-regarding-inflation-rampur-news-mbd3988585187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने महंगाई को लेकर निकाली पद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने महंगाई को लेकर निकाली पद यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मंगलवार को कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार केे खिलाफ पदयात्रा निकाली। इस दौरान महंगाई और बढ़ते अपराध और बेरोजगारी को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
मंगलवार को जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से दो स्थानों पर पदयात्रा निकाली गई। मिलक तहसील के गांव धमोरा से खाता नागलिया तक निकाली गई। पदयात्रा में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि बढ़ती महंगाई, लोकतंत्र की हत्या, दम तोड़ती प्रशासनिक व्यवस्थाएं, सत्य का गला दबा देना ये आज की केंद्र और प्रदेश सरकार की कुछ ऐसी विशेषताएं है। सरकार की विफलता का जनता समय आने पर जवाब देगी। इस दौरान अमित कुमार, अभिनव देव गुप्ता, जगदीश अवस्थी, वेदराम यादव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दूसरी और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू के नेतृत्व में ग्राम काशीपुर से खौद तक प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों की समस्या, महिला अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान मुतीउररहमान खां बब्लू ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश हित में आवाज उठाई हैं। इस मौके पर अकबर अली, महरबान अली, कलीम अहमद, वजाहत तुर्की, वकील अहमद, शमशाद अंसारी, शाकिर अली, जकी अहमद मुजाहिद सैथ, मशकूर अहमद, कमाल हुसैन, निजाम पाशा, महफूज अली, शकील मंसूरी, हनीफ अल्वी आदि मौजूद रहे।