फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Congress workers burnt the effigy of Kuldeep Sengar.

Rampur News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका कुलदीप सेंगर का पुतला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt the effigy of Kuldeep Sengar.
कार्यकर्ताओं ने कहा पीड़िता को न्याय और आरोपी को मिले फांसी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी के उन्नाव दुष्कर्म केस के आरोपी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलने पर पहाड़ी गेट चौराहे पर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए आरोपी को सरकार से फांसी की मांग की।

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनी कपूर ने कहा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा हुई थी। कहा कि जिस व्यक्ति को फांसी की सजा होनी चाहिए थी उसको जमानत मिलना शर्म की बात है। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद होंगे और देश में अपराधी बेखौफ होकर घूमेंगे और जनता का भरोसा भी न्यायपालिका से उठ जाएगा। इसलिए हम केंद्र सरकार से मांग करते है कि तत्काल पीड़िता को न्याय मिले और आरोपी को फांसी की सजा हो। इस दौरान नगर अध्यक्ष यावर खां, शारुख, राहुल कश्यप, फरमान खां, तौसीफ खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed