फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Congress will contest elections on all 80 seats of UP: Narwal

यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : नरवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Congress will contest elections on all 80 seats of UP: Narwal
रामपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और यूपी के सह प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी करें। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा की देश में उद्योगपतियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसके लिए तैयारी शुरू दें। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता के देव गार्डन में रविवार को हुई कांग्रेस की मासिक बैठक में राष्ट्रीय सचिव ने एक-एक कर सभी पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। कहा कि कांग्रेस यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमारे कार्यकर्ता मजबूती के साथ काम कर रहे हैं। देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक विचारधारा देश में नफरत फैला रही है। वहीं कांग्रेस की विचारधारा देश को एकता में बांध रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास की राजनीति करती है। 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव फूल कुंवर सिंह, प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, अरशद अली खां, मुतीउर्रहमान खां बब्लू, शहर अध्यक्ष नोमान खां, बाबू फौजी, लल्लन खां, महेंद्र यदुवंशी, मोइन पठान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed