फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   congress is wellwisher of farmers

कांग्रेस ही किसानों की असली हितैषी- धर्मेन्द्र देव गुप्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
congress is wellwisher of farmers
रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान जन जागरण अभियान के तहत मिलक के ग्राम श्यामपुर, धमोरा, रठौंड़ा में किसान मांग पत्र भरवाए।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि सब कुछ इंतजार कर सकता है पर कृषि नहीं पिछले 6 वर्षों के भाजपा राज में कृषि क्षेत्र गहरे संकट में चला गया है। किसानों को फसलों का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिया गया। फसल खरीद केंद्र या तो थे ही नहीं या वहां पर पूरी तरह से खरीद हुई ही नहीं है। किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ता चला गया, कृषि लागत लगातार बढ़ती गई, कृषि ऋण सुविधा अनुपलब्ध रही।

नोटबंदी ने नगद आधारित कृषि व्यवस्था को झकझोर दिया है। सहकारी ऋण समितियों और सहकारी बैंकों ने किसानों की जमा पूंजी को सहकारी ऋण में परिवर्तित करने के अधिकार से किसानों को वंचित कर दिया। ज्यादातर व्यापार की शर्तें कृषि क्षेत्र के खिलाफ थीं। फसल बीमा योजना ने किसानों को लूटकर बीमा कंपनियों की जेब भरी। आने वाले दिनों मे कांग्रेस कि सरकार बनी तो हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे। साथ ही किसानों को फसलों का उचित मूल्य, कृषि में कम लागत, बैंकों से ऋण सुविधा भी सुलभ कराई जाएगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस नोमान खां, महेंद्र पाल यदुवंशी, जगदीश अवस्थी, दिव्यांश सिंघल, जिवेन्द्र गंगवार, हसीब खां, राज कुमार, जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed