फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Congress comes out in support of Jauhar University; sends letter to the Governor.

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में उतरी कांग्रेस, राज्यपाल को भेजा पत्र

Fri, 24 Jul 2026 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Congress comes out in support of Jauhar University; sends letter to the Governor.
रामपुर। मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के साथ अब कांग्रेस भी समर्थन में उतर आई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय के संरक्षण और आरडीए के ध्वस्तीकरण आदेश को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक संजय कपूर ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल को भेजे पत्र में मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर की शैक्षणिक गरिमा, विद्यार्थियों के भविष्य और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के लिए 38 भवनों को तोड़ने के आरडीए के आदेश को निरस्त करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि समस्त विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति होने के नाते राज्यपाल का संवेदनशील हस्तक्षेप अपेक्षित है। शिक्षा और जनकल्याण के उद्देश्य से स्थापित विश्वविद्यालय किसी सरकार, राजनीतिक दल अथवा व्यक्ति की संपत्ति नहीं होते, बल्कि वे राष्ट्र की बौद्धिक पूंजी, समाज की साझा धरोहर और आने वाली पीढ़ियों की अमानत हैं। सरकारें बदलती हैं, लेकिन शिक्षा संस्थानों की गरिमा, निरंतरता और उपयोगिता नहीं बदलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय राय ने राज्यपाल से अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ऐसा संतुलित समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, जिससे विधि का शासन अक्षुण्ण रहे, विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रहे तथा विश्वविद्यालय के भवनों के नियमितीकरण और अन्य वैधानिक उपायों को प्राथमिकता मिले, ताकि उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था की गरिमा और निरंतरता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed