{"_id":"65aef10b2fbe4ff9870c45e6","slug":"confluence-of-faith-joy-and-devotion-to-ram-seen-on-the-streets-rampur-news-c-282-1-rmp1004-14494-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़कों पर दिखा आस्था, उल्लास और रामभक्ति का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़कों पर दिखा आस्था, उल्लास और रामभक्ति का संगम
विज्ञापन
रामपुर। रामोत्सव पर सुबह से ही लोग घरों में प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे नजर आए। मंदिरों में भी पूजा अर्चना हुई। दोपहर में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सड़कों पर आस्था, उल्लास और रामभक्ति का संगम नजर आया। सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में रामभक्त उमड़ पड़े। किसी ने बाइक रैली निकाली तो कोई पैदल ही जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए सड़कों पर दिखा। हजारों लोग राम नाम का झंडा लेकर डीजे पर नृत्य करते हुए देर रात तक रामभक्ति में डूबे नजर आए। बरसों के इंतजार के बाद आखिरकार वह ऐतिहासिक दिन आया जिसका करोड़ों लोगों को इंतजार था। सोमवार की सुबह सर्द भरी थी। सुबह सड़कों पर आवाजाही कम थी। बाजार भी बंद था, लेकिन लोगों की आस्था हिलोरे मार रही थी। लोग घरों में पूजा अर्चना के बाद टीवी स्क्रीन से चिपक गए और अयोध्या से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखने लगे।
प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जैसे ही संपन्न हुआ वैसे ही चौक चौराहों पर जबर्दस्त उत्साह देखा जाने लगा। भगवा रंग के झंडे लिए तमाम युवा सड़कों पर डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। ज्वालनगर में श्रीराम चौक पर दोपहर से ही युवाओं की भीड़ लग गई थी। लोग यहां डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। इसके अलावा आवास विकास काॅलोनी, एलआईसी चौराहा, सिविल लाइंस, मिस्टन गंज, सराफा बाजार, बैजनाथ की गली, पुराना गंज समेत कई मुहल्लों में जनसैलाब उमड़ा हुआ था। यहां पर लोग काफी बड़ी संख्या में डीजे की धुन पर थिरकते हुए नजर आ रहे थे। जश्न का माहौल गली मुहल्लों में भी रात तक रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छाया श्रीराम चौक
ज्वालानगर का श्रीराम चौक रविवार की रात आस्था का केंद्र बना रहा। आधी रात तक यहां पर भारी संख्या में लोग डटे रहे। इस दौरान यहां डीजे की धुन पर नृत्य करते रहे। इस दौरान तमाम महिलाएं यहां पहुंच गईं, जहां उन्होंने चौराहे पर लगाई गई भगवान श्री राम की फ्लैक्सी के आगे धूपबत्ती जलाकर पूजा की। साथ ही तमाम लोगों ने सेल्फी भी ली। चौराहें की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।