{"_id":"60be5ab78ebc3e40c92b3b94","slug":"confiscated-for-running-ac-on-illegal-connection-milak-news-mbd391464452","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कनेक्शन पर एसी चलने पर करवाया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कनेक्शन पर एसी चलने पर करवाया जब्त
विज्ञापन
मिलक। उप जिलाधिकारी ने सोमवार को तहसील परिसर में एक धार्मिक स्थल पर अवैध कनेक्शन के जरिए चल रहा एयर कंडीशनर पकड़ा। उन्होंने जेई को अवैध कनेक्शन काटने और रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए, साथ ही एयर कंडीशनर को जब्त करा दिया। एसडीएम ने तहसील परिसर में बने जर्जर भवन और अवैध निर्माणों को गिराने के आदेश भी दिए हैं।
एसडीएम मनोज कुमार सागर ने सोमवार को तहसील परिसर का भ्रमण किया। तहसील परिसर में राजस्व विभाग के जर्जर और सही भवनों निरीक्षण किया। उन्होंने जर्जर भवनों को गिराने के निर्देश दिए। पुराने रिकॉर्ड रूम का भवन सही हालत में मिला। इसमें उप निबंधक कार्यालय शिफ्ट किया जाएगा।
एसडीएम को तहसील परिसर में एक धार्मिक स्थल को भी देखा जहां अवैध बिजली कनेक्शन पर एयर कंडीशनर (एसी) चलता मिला। इस पर एसडीएम ने जेई को बुलाकर अवैध कनेक्शन काटने और रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। इस दौरान विभाग ने केबिल और एसी जब्त कर लिया। एसडीएम ने संबधित भवन का रिकॉर्ड तलब किया तथा नए निर्माण को हटाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं एसडीएम के एक्शन पर तहसील परिसर में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा रहा। संवाद