{"_id":"64ff76e62ab7d7563c02ceb7","slug":"complete-the-target-of-providing-312-lakh-water-connections-rampur-news-c-282-1-rmp1001-5412-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 3.12 लाख पानी के कनेक्शन देने का पूरा करें टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 3.12 लाख पानी के कनेक्शन देने का पूरा करें टारगेट
विज्ञापन
रामपुर।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मार्च 2024 तक जिले में 3.12 लाख लोगों को पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। साफ किया है कि इससे पहले अफसर अपनी सभी तैयारियां कर लें। लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जल जीवन मिशन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 3,12,195 स्वच्छ पेयजल कनेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने, ओवरहेड टैंक का निर्माण, बोरिंग कार्य और सोलर पैनल लगाए जाने की कार्यवाही के साथ-साथ जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्धारित अफसर गंभीरता से काम करें। कहा कि पाइपलाइन बिछाने के लिए प्रत्येक एजेंसी के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया जाए और एजेंसी द्वारा पूरी गंभीरता से उस लक्ष्य को पूर्ण किया जाए। सीसी रोड और इंटरलॉकिंग रोड आदि तोड़कर पाइपलाइन बिछाने के उपरांत रोड के पुनः दुरुस्तीकरण में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो ताकि बारिश के दौरान रोड के टूटने या धंसने की शिकायत न आए। पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों के पुन: दुरस्तीकरण कार्य का सत्यापन करने के लिए एक जिलास्तरीय और एक अभियंता की टीम गठित करने के संबंध में सीडीओ नन्द किशोर कलाल को निर्देश दिए। कहा कि जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 4410 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य है जिसमें से 2488 किलोमीटर का लक्ष्य पूर्ण हो चुका है और शेष के लिए उन्होंने कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए हैं। जिले में निर्धारित 312195 पेयजल कनेक्शन के सापेक्ष 172742 पेय जल कनेक्शन सुनिश्चित हो चुके हैं। बैठक में सीडीओ नन्द किशोर कलाल, जॉइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जैन सहित सभी खंड विकास अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।